जामुड़िया-ईसीएल के सातग्राम एरिया क्षेत्र के निम डांगा प्रोजेक्ट स्थित सातग्राम इन क्लाइन द्वारा कोलियरी मजदूर सभा ( एआईटीयूसी ) की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निघा के गुंजन पार्क में वनभोज का आयोजन किया गया. इस दौरान इस इंक्लाइन के आए हुए श्रमिको के हित को लेकर इस पार्क में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. इस दौरान संग़ठन के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल शरण ओझा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां पर एक वनभोज का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि सातग्राम इंक्लाइन की मजदूर सभा द्वारा यहां पर वनभोज का आयोजन किया गया, जहां श्रमिकों से जुड़े कुछ मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. उन्होंने कहा कि श्रमिकों की कुछ शिकायत भी हैं,उन शिकायतों पर आज चर्चा हुई .उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को रेगुलराइज नहीं किया जा रहा है, जिस वजह से एक श्रमिक पूरी जिंदगी एक श्रमिक के तौर पर ही रह जा रहा है. उसको रेगुलराइज नहीं किया जा रहा. वही पदोन्नति के मामले पर भी कंपनी लापरवाही के साथ-साथ पक्षपात भी कर रही है .चेहरा देखकर अपने लोगों को प्रमोशन दी जा रही है. इसके अलावा कंपनी के क्वार्टरों की मरम्मत नहीं की जाती. धावड़ा में स्ट्रीट लाइट की कमी है ,लेकिन उसकी तरफ भी प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है .इसके अलावा पीने के पानी की भी काफी किल्लत है .उन्होंने कहा कि हर साल हम कोल इंडिया का स्थापना दिवस मनाते हैं ,लेकिन आज तक श्रमिकों को पीने का स्वच्छ पानी तक उपलब्ध नहीं हुआ. इस मौके पर इस संगठन के इसीएल के कोलियरी मजदूर साभा के महासचिव गुरुदास चक्रवर्ती, जय किसन मिश्रा, सुशील कुमार दे ,शैलेन्द्र सिंह,अनिल सिंह, गोविंद राउत, आलमगीर मियां आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ