भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन कर आसनसोल नगर निगम के दो फैसलों पर अपना ऐतराज जताया




आसनसोल-आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज गोधूलि इलाके में स्थित अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उन्होंने आसनसोल नगर निगम के दो फैसलों पर अपना ऐतराज जताते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी लोगों को सेवा देने के बजाय अब आसनसोल नगर निगम को व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में चलाने का सोच रहे हैं जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जब वह मेयर थे तब आसनसोल के काली पहाड़ी में मां घागर बुड़ी मंदिर परिसर में एक मैरिज हॉल का निर्माण किया गया था इस मैरिज हॉल को बनाने का मकसद था कि जो भी आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोग हैं और जो लोग मां घगरपुरी मंदिर में शादी ब्याह करवाते हैं उनको सिर्फ 500 रुपए में यह मैरिज हॉल उपलब्ध कराया जाए लेकिन अभी सुनने में आ रहा है कि आसनसोल नगर निगम द्वारा उसे एक निजी व्यक्ति को दिया गया है जो उसे मैरिज हॉल के ऐवज में 20 से 25 हजार रुपए किराए के तौर पर लेगा उन्होंने कहा कि अगर किसी में यह आर्थिक क्षमता है कि वह ₹25000 देकर मैरिज हॉल बुक करेगा तो वह अपने संतान की शादी में मंदिर में क्यों करेगा वह किसी बड़े मैरिज हॉल में अपने संतान की शादी कराएगा वहीं बीएनआर में रविंद्र भवन के पीछे आसनसोल नगर निगम द्वारा बनाए गए गीतो वितान गेस्ट हाउस को लेकर भी जितेंद्र तिवारी ने एतराज जताते हुए कहा कि उनके जमाने में इस गेस्ट हाउस को बनाया गया था इसका मकसद था कि आसनसोल नगर निगम इस गेस्ट हाउस को चलाएगा और बेहद कम राशि के बदले यहां पर लोगों को रहने की सुविधा प्राप्त होगी उन्होंने कहा कि मेयर के तौर पर जब उन्होंने देश के विभिन्न शहरों का दौरा किया था तो उन्होंने देखा था कि हर नगर निगम द्वारा एक गेस्ट हाउस बनाया जाता है उसी तर्ज पर उन्होंने इसका भी निर्माण करवाया था लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि वहां पर एक निजी व्यक्ति के द्वारा होटल तथा रेस्टोरेंट बनाया जाएगा और उसे होटल तथा रेस्तरां के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा उन्होंने इस पर भी कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि वह गेस्ट हाउस जहां पर स्थित है उसके पास ही रविंद्र भवन है कॉफी हाउस है आर्ट गैलरी है उस जगह का एक अपना इतिहास है लेकिन उसे व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए निजी हाथों में सौंपा जाना बेहद निंदनीय है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसका तीव्र विरोध करती है और उन्होंने आसनसोल के लोगों से भी आसनसोल नगर निगम के इस फैसले का विरोध करने की अपील की। इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि निसंदेह मां घगरपुरी मंदिर के पास जो मैरिज हॉल बनाया गया था वह एक अच्छा प्रयास था लेकिन समय के साथ-साथ हर चीज में तब्दीली आई है उस मैरिज हॉल के रखरखाव में भी खर्च है उसे देखते हुए बेहद कम कीमत पर लोगों को उसे मैरिज हॉल को इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि किसी एक चीज को बना देना ही काफी नहीं है उस चीज का रखरखाव भी जरूरी है और इसके लिए फंड की आवश्यकता होती है इसी को मद्देनजर रखते हुए बीएनआर में गीतो वितान का भी कायाकल्प किया जा रहा है उन्होंने कहा कि वह गेस्ट हाउस अभी तक पूरी तरह से तैयार नहीं है उसमें बहुत काम बाकी है एसी लगाने के साथ और भी कई काम है जो अभी अधूरे हैं उन कामों के लिए एक से डेढ़ करोड़ रुपए की आवश्यकता है जो फिलहाल नगर निगम के पास नहीं है इस वजह से वहां पर लीज पर व्यवसायिक तौर पर रेस्तरां की अनुमति दी गई है उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि वहां पर गेस्ट हाउस नहीं रहेगा गेस्ट हाउस जैसे था वैसे ही रहेगा लेकिन वास्तविकता को देखते हुए आसनसोल नगर निगम द्वारा फंड की जरूरत महसूस करते हुए यह फैसला लिया गया है उन्होंने कहा कि लीज पर देने से वहां पर गेस्ट हाउस का कायाकल्प भी हो जाएगा और बाद में वह गेस्ट हाउस एक नए रूप में आसनसोल नगर निगम को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रविंद्र भवन में बांग्ला नए पुराने फिल्मों के प्रदर्शन के बारे में भी नगर निगम सोच रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल