सनातनी सेना द्वारा सैकड़ो जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान की गयी






रानीगंज-सनातनी सेना की और से बुधवार को रानीगंज के 90 नंबर वार्ड अंतर्गत हिल बस्ती इलाके में सर्दी के मौसम को देखते हुए सैकड़ो लोगो को कंबल वितरित किया गया. इस मौके पर यहां पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी, सनातनी सेना के आसनसोल जिला सचिव राहुल घोष, बरूण बाउरी ,खोकन रजक ,कदम माजी सहित सनातनी सेना के तमाम सदस्य उपस्थित थे. जितेंद्र तिवारी ने सनातनी सेना के इस प्रयास की सराहना की . इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आगामी 26 दिसंबर को आसनसोल नगर निगम के सामने भाजपा के पार्षद निगम क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे . उस दिन बड़ी संख्या में लोगों को भी वहां जाना होगा और नगर निगम के उच्च पदों पर बैठे लोगों को यह बताना होगा कि उनको वंचित किया जा रहा है. अगर इस संघर्ष में आम जनता समर्थन नहीं देगी तो यहां के लोगों के अगली पीढ़ी को नुकसान झेलना पड़ेगा. जितेंद्र तिवारी ने कहा की अगर आम जनता आज यह संघर्ष नहीं करती है तो छोटे-छोटे बच्चों को आने वाले समय में रोजगार नहीं मिलेगा. वह आत्मनिर्भर नहीं बन पाएंगे .उन्होंने कहा कि एक समय था ,जब ममता बनर्जी सही मायने में सभी की दीदी हुआ करती थी वह कहती थी कि उनका अपना कोई परिवार नहीं है पूरा बंगाल उनका परिवार है लेकिन जिस दिन से वह दीदी से बुआ बन गई, उनका परिवार छोटा हो गया. बंगाल की जनता अब उनका परिवार नहीं रहा और यही वजह है कि जब दिल्ली से इस राज्य के लोगों के लिए पैसा भेजा जाता है तो वह तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं मंत्रियों के हाथों में चला जाता है. इस राज्य के गरीब लोगों तक वह पैसा नहीं पहुंचता .उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने शुरुआती दौर में जरूर लोगों के लिए काम किया, लेकिन जिस दिन से वह दीदी से बुआ बन गई .उनका परिवार छोटा हो गया, अब वह सिर्फ अपने भतीजे अपने भाई अपने आसपास के लोगों के बारे में सोचती हैं पूरे बंगाल के लोगों के बारे में नहीं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर