राज्यपाल ने दुर्गापुर के फुटपाथ में चाय पीकर फल विक्रेताओ से की बात

अंडाल एयर पोर्ट में उपराष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे राज्यपाल








दुर्गापुर: दुर्गापुर सिटी सेंटर का इलाका रविवार की रात कुछ खास बन गया. जिसकी वजह राज्य के गवर्नर सीवी आनद बोस का आगमन अचानक शहर के सिटी सेंटर हो गया. हाई सिक्युरिटी के बीच राज्य के राज्य पाल सिटी सेंटर के एडीडीए कार्यालय संलग्न फुटपाथ के समीप रुके एवम फुटपाथ पर लगे चाय की चुस्की लेते हुए चाय विक्रेता अजीत दास से बात की ,एवम उसकी समस्या सुनी. चाय पीकर उन्होंने चाय वाले को सौ रूपये दिए, पहले तो चाय विक्रेता अजीत दास रुपए लेने से इंकार करता रहा लेकिन राज्य पाल के साथ मौजूद अधिकारियों के बार बार कहने पर उसने रूपया ले लिया. सिटी सेंटर इलाके में राज्यपाल को देख चाय विक्रेता एवं फल विक्रेताओं में खुशी की लहर छा गई. चाय विक्रेता अजीत दास ने कहा की राज्य पाल साहब को मेरे दुकान पर आता देख होश उड़ गए थे. मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि राज्यपाल मेरे दुकान पर इस तरह पहुंचेंगे. साहब ने मिट्टी के प्याला में चाय पीया एवम बोले की वाह चाय बहुत बढ़िया है. समस्या के तौर पर हमने दुकान बार बार अतिक्रमण करने की समस्या से उन्हें अवगत कराया. जिसपर उन्होंने कुछ नही बोला एवम मुस्करा दिए. उसके बाद राज्यपाल चाय दुकान के पास फुटपाथ पर लगे फलों की दुकान पर गए एवं फल विक्रेताओ फलों की कीमतों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने फल विक्रेता का नाम पता पूछा. इस दौरान राज्यपाल ने फल विक्रेताओं को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा भी किया. कुछ समय फल वालो के साथ बातचीत कर अंडाल एयर पोर्ट के लिए रवाना हो गए. जहां उन्होंने देश के उपराष्ट्र पति जगदीश धनखड़ के साथ औपचारिक भेट कर स्वागत किया . मालूम रहे की रविवार देश संध्या उपराष्ट्र पति जगदीश धनखड़ अंडाल स्थित काजी नजरुल हवाई अड्डे से दिल्ली जाने के लिए एयरप्लेन पकड़ने आए थे. जिसकी जानकारी मिलते ही राज्यपाल सीवी बोस उपराष्ट्रपति को स्वागत करते एवम औपचारिक तौर पर भेट करने पहुंचे थे. जहां वह हाई सिक्योरिटी के बीच दुर्गापुर के रास्ते अण्डाल एयरपोर्ट पहुंचे . जहां उन्होंने उपराष्ट्रपति का स्वागत कर उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता