लायंस क्लब रानीगंज की तरफ से 65वे मुफ्त नेत्र ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन किया गया।






रानीगंज-लायंस क्लब के सभागार में लायंस क्लब रानीगंज की तरफ से 65 वें मुफ्त नेत्र ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही संपादक समीर झुनझुनवाला द्वारा रचित कालो हीरा नमक स्मारिका का भी विमोचन हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पाल डॉक्टर एस के बासु ने कहा कि लायंस क्लब रानीगंज आंखों के ऑपरेशन के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है . उन्होने कहा कि इस क्लब ने बहुत संघर्ष किया है इस संगठन का हर सदस्य सेवा को ही अपना ध्येय मानते हैं .उन्होने बताया कि पूरे जिले में इसी क्लब को सबसे बड़ा क्लब होने का सम्मान प्राप्त है. यही वजह है कि आज इस क्लब की ओर से एक तरफ आई अस्पताल चलाई जाती है तो दूसरी तरफ डीएवी स्कूल चलती है साथ ही यहां अब डायबिटीज की भी चिकित्सा होगी। विशेष अतिथि उप जिलापाल डॉक्टर नवारुण गुहा ठाकुरता ने कहा कि जब भी वह इस क्लब में आते हैं कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है. उन्होंने क्लब की स्थापना करने वालों को नमन किया और कहा कि उन्हीं की वजह से और लोगों जैसे लोगों को सेवा का अवसर मिला है. विशेष अतिथि एवं मुख्य दाता श्रीमती मंजू संथालिया ने कहा कि अवसर मिला हम आगे आए हैं लेकिन मैं समझता हूं ऐसे सेवा मूलक कार्यों में विचार करने की जरूरत नहीं है . उन्होने बताया कि सेवा धर्म ही सही मायनों में मनुष्य बनाती है. इस अवसर पर पूर्व जिला पाल डॉक्टर अब्दुल कयूम ने कहा कि एक समय था जब इतने सारे रोगियों के आंखों का चिकित्सा कैसे होगी यह सोचकर सदस्य घबरा जाते थे . क्लब के सदस्य यहां टेंट लगते थे और ऑपरेशन करते थे।लेकिन आज क्लब के पास समुचित व्यवस्था है कि हजारों की संख्या में क्लब की तरफ से ऑपरेशन होते हैं. इस अवसर पर विशेष अतिथि जिला पाल एसके मुसुदीन, कैबिनेट सचिव मनजीत सिंह, पूर्व जिला पाल डॉक्टर पी आर घोष अरुण तोदी प्रदीप चटर्जीउपस्थित थे. अतिथियों का अभिवादन संयोजक सुनील गनेड़ीवाला ने किया वहीं सचिव वर्षा लोयलका ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

 की । पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप सिंह ने की । इस बारे में क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय जजोदिया ने बताया कि पूरे देश में रानीगंज लायंस क्लब का एक नाम है यहां पर लंबे समय से निशुल्क आंखों का ऑपरेशन होता आया है .उन्होंने बताया कि बहुत पहले यहां मुंबई से डॉक्टर खन्ना जाकर लोगों के आंखों का मुफ्त आपरेशन किया करते थे अब उनकी उम्र हो चुकी है .इसलिए वह आ नहीं पाए लेकिन रानीगंज लायंस क्लब लंबे समय से निशुल्क आंखों का ऑपरेशन करता आया है और जब किसी गरीब आदमी को उसकी आंखें वापस मिलती हैं और वह फिर से देख पता है तो जो खुशी क्लब के सदस्यों को होती है वह बयान नहीं की जा सकती.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता