सफाई कर्मी द्वारा मोबाइल चोरी कर भागने के दौरान लोगो ने पकड़ कर पुलिस को किया हवाले



 जामुड़िया-सफाई का कार्य करने के नाम पर मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को किया हवाले .यह घटना जामुड़िया के हाट तला स्थित मंदिर के पास एक घर की है .गुरुवार की सुबह दो युवक परमानंद मिश्रा नामक व्यक्ति के घर में साफ-सफाई करने के लिए आये थे. मौका पाकर कमरे में रखे मोबाइल फोन लेकर भागने की कोशिश करने लगे. संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया, और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद जामुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बचाया .स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके के युवा नशे के आदी हो गए हैं और पैसे कमाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं .इस बारे में परमानंद मिश्रा ने बताया की दिवाली से पहले उनकी बहू सांत्वना मिश्रा ने अपने घर में साफ सफाई के लिए दो लोगों को बुलाया था, लेकिन साफ सफाई के नाम पर वह दो व्यक्ति मोबाइल लेकर भागने की फिराक में थे .तब स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उनसे मोबाइल बरामद किया. सांत्वना मिश्रा ने कहा कि यह दो व्यक्ति आए थे और दिवाली से पहले सफाई करने की बात कर रहे थे ,लेकिन मौका पाकर मोबाइल लेकर भागने लगे तब लोगों द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया मोबाइल बरामद किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता