उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने के नाम पर पैसे लेने के आरोप में एक गिरफ्तार





 बांकुड़ा : उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने के नाम पर नकद राशि लेने व ठगी का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. घटना रविवार को बांकुड़ा-2 ब्लॉक के संवेदना ग्राम पंचायत के श्यामदासपुर गांव में हुई. स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस दिन रसोई गैस डीलर के नाम पर एक व्यक्ति उज्ज्वला योजना का कनेक्शन देने के नाम पर आम लोगों से जरूरी कागजात और 50 रुपये नकद ले रहा था. मामले में गांव के कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उस व्यक्ति का पहचान पत्र देखना चाहा. लेकिन वह इसे दिखा नहीं सके. वहीं, उनकी बातों में भी असंगति पाए जाने के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने हिरासत में लिया गया और  बाकुड़ा सदर पुलिस स्टेशन को सूचना दी गई। खबर पाकर संवेदना ग्राम पंचायत की प्रधान नमिता गराई भी  मौके पर आईं। उन्होंने कहा, हमें कोई खबर नहीं थी. उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को कोई पैसा नहीं देना होगा। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना के साथ कोई धोखाधड़ी भी हो सकती है. बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली