समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने कल्ला छठ घाट पर हजारों जरूरतमंद महिलाओं में छठ की सामग्री बांटी




आसनसोल - प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने अपनी घोषणा के अनुसार आज आसनसोल के कल्ला छठ घाट पर हजारों जरूरतमंद महिलाओं में छठ की सामग्री बांटी । कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा प्रसाद तथा आसनसोल के इस्कॉन मंदिर और मायापुर से आए संन्यासीयों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके उपरांत कृष्णा प्रसाद तथा सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा सूर्य भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया कृष्ण प्रसाद द्वारा सभी सन्यासियों को उत्तरीय ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया गया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बीते 46 सालों से यहां पर ली क्लब के तत्वावधान में छठ का आयोजन होता आ रहा है उन्होंने बताया कि वह खुद पिछले 28 वर्षों से समाज सेवा मूलक कार्यों में जुड़े हुए हैं और ईश्वर की कृपा से अपने जीवन के अंतिम दिन तक वह समाज सेवा मूलक कार्य करते रहना चाहते हैं उन्होंने कहा कि इन कार्यों को करने की प्रेरणा उन्हें अपने परिवार अपने माता-पिता से मिली है और वह अपनी अगली पीढ़ी को भी समाज सेवा मुलक कार्यों में जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं । वहीं इस्कॉन मंदिर तथा मायापुर से आए संन्यासियों ने मुक्त कंठ से कृष्णा प्रसाद के कार्यों के सराहना की और कहा कि जिस तरह से वह इन कार्यों को कर रहे हैं वह सभी के लिए प्रेरणादाई है उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की की कृष्णा प्रसाद ऐसे ही लोगों की सेवा करते रहे इसके उपरांत यहां पर भजन का आयोजन किया गया भक्ति गीतों की धुन पर समाजसेवी कृष्णा प्रसाद खुद भी झूमे तथा उपस्थित लोग भी झूम उठे पत्रकारों से बात करते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पिछले 46 वर्षों से ली क्लब के तत्वावधान में कल्ला प्रभु छठ घाट पर छठ का आयोजन होता रहा है क्योंकि छठ मनाने के लिए विभिन्न सामग्रियों की आवश्यकता होती है समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास वह आर्थिक क्षमता नहीं है की इन सामग्रियों को खरीद सकें इसलिए आज तकरीबन 5100 लोगों के बीच छठ की 21 सामग्रियां वितरित की गई उन्होंने कहा कि कल्ला प्रभु छठ घाट पर सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से लोग आते हैं और इस बार तकरीबन 80000 के श्रद्धालुओं के जुटने की आशा है उन्होंने कहा कि ली क्लब की तरफ से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से भी इस छठ के आयोजन को लेकर उनका पूर्ण सहयोग मिल रहा है उन्होंने सभी से छठ के दिनों में कल्ला प्रभु छठ घाट आने का आह्वान किया तथा सभी को आने वाले छठ की बधाई दें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली