रानीगंज- रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर में देव दीपावली के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां पर तकरीबन 7000 दिए भक्तों ने जलाए, जिससे एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला. इससे कार्यक्रम का उद्घाटन समाज सेवी महेंद्र शर्मा, भगवती प्रसाद कयाल, एसीपी सेंट्रल श्रीमंत बनर्जी, तथा विशिष्ट समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान में संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर सीताराम जी मंदिर में तकरीबन 7000 दिए जलाए गए .मंदिर कमिटी के अध्यक्ष बिमल बाजोरिया ने कहा कि दीपावली के 15 दिनों के बाद देव दीपावली मनाया जाता है .इस दिन देवता भी एक साथ दीपावली मनाते हैं ,ऐसी मान्यता है कि देव दीपावली के दिन अपने-अपने घरों के साथ-साथ अगर मंदिरों में भी कोई दीप प्रज्वलित करता है तो ईश्वर उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं .इस मौके पर आज सीताराम जी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए.सचिव प्रदीप सरायां ने कहा कि बीते 4 वर्षो से श्री सीताराम जी मंदिर में देव दीपावली पर हजारों दीपक जलाए जाते है,शहर के सभी लोगो से अनुरोध है कि लोग मंदिर में एक दीपक एवं घर में कम से कम 5 दीपक अवश्य जलाएं. कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली के 15 दिनों के उपरांत भगवान शिव ने त्रिपुरासुर असुर का वध किया था, इस उपलक्ष्य पर देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर दीपावली मनाई. शास्त्रों में निहित है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था. अतः हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है.


0 टिप्पणियाँ