भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने 1500 भाजपा कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर भाई फोटा मनाया




 आसनसोल-आज पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार भैया दूज धूमधाम से मनाया गया .आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने अपने ईवलिन लॉज कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया .तकरीबन 1500 भाजपा कार्यकर्ता यहां पर उपस्थित थे जिनको विधायक ने तिलक लगाया और उनका मुंह मीठा कराया .इस दौरान कई खास हस्तियां भी यहां मौजूद थीं . इनमें आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी तथा समाज सेवी सुब्रत घांटी उर्फ मिठू घांटी सहित तमाम विशिष्ट लोग भी शामिल थे. इस मौके पर विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम से उन अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है जिनमे यह कहा जाता था कि शिल्पांचल में भाजपा एकजुट नहीं है. आज के इस कार्यक्रम में शिल्पांचल भाजपा से जुड़ा हर खास ओ आम मौजूद है और सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए यह कार्यक्रम किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर