तालाब बाउंडरी के नाम पर जमीन अतिक्रमण करने का आरोप




 रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के 93 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के महाबीर कोलियरी के यादव पाड़ा इलाके में सुनील गोराई नामक एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया कि उसने उस इलाके में स्थित अपने तालाब के आसपास बाउंड्री वॉल बना दिया है. उन्होंने बाउंड्री वॉल इस तरीके से बनाया कि उस तालाब के आसपास अन्य लोगों की जो जमीन है उस जमीन पर भी उन्होंने अतिक्रमण कर लिया गया है.इसे लेकर उन जमीनों के मालिकों ने कई बार आसनसोल नगर निगम तथा रानीगंज बोरो दो कार्यालय में आवेदन किया था. आखिरकार मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई. इस बारे में रानीगंज बोरो दो के असिस्टेंट इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता ने बताया कि सुनील गोराई नामक एक व्यक्ति का इस इलाके में एक तालाब है तालाब के आसपास के लोगों का आरोप था कि उन्होंने इस तालाब के आसपास जो बाउंड्री वॉल का निर्माण किया है उसमें उनकी जमीनों पर भी उन्होंने अतिक्रमण कर लिया है इसे लेकर हियरिंग हुई थी. हियरिंग में इन आरोपों को सही पाया गया और उनको अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने वह आर्डर स्वीकार नहीं किया .आज पुनः अंतिम ऑर्डर निकला और आज आसनसोल नगर निगम के इंजिनीयर और अन्य अधिकारी आए थे और विवादित जगह के कुछ हिस्से को तोड़ दिया गया. इसके बाद सुनील गोराई ने लिखित में आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों के सामने आवेदन किया कि उन्हें 7 नवंबर तक का समय दिया जाए वह खुद ही तालाब के बाउंड्री वॉल को तोड़ देंगे. इस आवेदन के ऊपर उनको 7 नवंबर तक का समय दिया गया है. इस बारे में 93 नंबर वार्ड अंतर्गत यादव पाड़ा के रहने वाले किशन कुमार मंडल ने बताया कि सुनील गोराई ने यहां पर एक तालाब के आसपास बाउंड्री वॉल का निर्माण किया था, इसकी वजह से तालाब के आसपास जिन लोगों की जमीन है उन जमीनों पर भी अतिक्रमण कर लिया गया था इतना ही नहीं आसनसोल नगर निगम के अधीन एक सड़क को भी सुनील गोराई द्वारा घेर लिया गया था इसके खिलाफ स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत दर्ज कराई गई थी, आखिरकार आज आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों की एक टीम आई और उन्होंने विवादित जगह के कुछ हिस्से को तोड़ दिया इसके बाद सुनील गोराई द्वारा लिखित में यह दिया गया कि वह 7 नवंबर तक बाउंड्री वालों को तोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि इस तालाब का इस्तेमाल यहां के स्थानीय लोगों द्वारा गाय भैंसों को धोने के लिए किया जाता है .तालाब को घेर लेने से लोगों को काफी असुविधा हो रही थी, सुनील गोराई से कई बार अनुरोध किया गया था लेकिन उन्होंने कोई तवज्जो नहीं दिया आखिरकार आज आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई किए जाने से स्थानीय लोग खुश हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता