रानीगंज-विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा पूरे देश में शौर्य जागरण रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं . अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में जागरूक करने के लिए यह रथयात्रा निकाली जा रही है.शनिवार को शौर्य जागरण यात्रा के डिसरगढ़ के रास्ते होते हुए आसनसोल होते हुए रानीगंज के पंजाबी मोड पंहुचने पर विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने राथों का भव्य स्वागत किया . इन रथों को देखने के लिए रास्ते के दोनों तरफ दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी थी . रथ यात्रा में शामिल सभी लोगो को श्री सीताराम जी भवन के सर्राफ भवन गए जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. यहां प्रसाद वितरण भी किया गया .इससे पहले रानीगंज में एक बाइक रैली भी निकाली गई . इस रथ यात्रा के प्रभारी तेज प्रताप सिंह ,विश्व हिंदू परिषद के आसनसोल जिला अध्यक्ष मनोज सराफ ,रानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष शुभम रावत तथा बजरंग दल के लालू शर्मा सहित दोनों संगठनों के तमाम कार्यकर्ता और दुर्गा वाहिनी के सदस्याएं भी उपस्थित थी .रथ सराफ भवन में काफी देर रुकने के बाद रथ यात्रा कांकसा के लिए रवाना हो गई . इस संदर्भ में विश्व हिंदू परिषद के गौतम सरकार ने कहा की आजादी से पहले और बाद भी कई भारतीय सपूतों के इतिहास को विकृत किया गया है ,भारतीय महापुरुषों और वीरों की कहानियों को छुपाया गया है ,ताकि भारत के युवा का आत्मविश्वास न बढ़ सके .उन्होंने कहा कि बाहरी शक्तियों की साजिश के तहत देश के कुछ लोगों ने यह काम किया अब यह समय आ गया है कि भारत का युवा अपनी शक्ति को पहचानें .अपने इतिहास को पहचाने और इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि पहले यह यात्रा बंगाल में 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक होने वाली थी, लेकिन बंगाल सरकार इसे रोकने के लिए अदालत चली गई कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश से इस यात्रा को फिर से किया जा रहा है , यह यात्रा 6 तारीख से शुरू हो सकी, अब सिर्फ तीन दिन बाकी है ,यह रथ यात्रा कोलकाता के रानी रासमणि रोड इलाके में जाकर खत्म होगी ,वहां पर 8 तारीख को एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा . विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सराफ ने कहा कि पूरे देश के युवाओं को जागृत करने के लिए शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया गया है, बंगाल के लिए 6 रथें रखी गई है ,इनमें दो उत्तर बंगाल के लिए और चार दक्षिण बंगाल के लिए निकाले गए हैं.उन्होंने कहा कि पूरे देश में इन रथ यात्राओं को लेकर कहीं कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन बंगाल सरकार ने इस रथ यात्रा को रोकने की कोशिश की ,आखिरकार उनको अदालत का दरवाज़ा खटखटाना पड़ा. कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा कुछ दिशा निर्देश दिए गए थे, उन सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस रथ यात्रा को निकाला गया है. आज डिसरगढ़ से यह रथ यात्रा पश्चिम वर्धमान जिले में प्रवेश की. आसनसोल के रास्ते रानीगंज पहुंची ,रानीगंज में इसका भब्य स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि रथ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्रतिमा है इसके अलावा देश के महापुरुषों की भी तस्वीरें हैं .इसका मकसद देश के युवाओं को इन महापुरुषों के बारे में बताना तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है ,ताकि वह अपने आप को पहचाने .अपनी शक्ति को पहचाने और इस देश को एक बार फिर विश्व गुरु बनाने की तरफ कदम बढ़ाए .उन्होंने बताया कि 8 तारीख को रानी रासमणि रोड इलाके में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया है.




0 टिप्पणियाँ