प्रशासन की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई, नहीं निकली रानीगंज के इस बार भी महावीर अखाड़ा






रानीगंज-आखिर प्रशाशन की सारी तैयारी धरी- धरी की रह गयी. नहीं निकली रानीगंज की ऐतहासिक महावीर अखाड़ा, हालांकि पुलिस पिछले दो दिनों से काफी तत्पर है, तथा रानीगंज के पारंपरिक महावीर अखाड़ों को सुचारू ढंग से कराने के लिए विशेष रूप से सक्रिय भी थी , लेकिन किसी भी अखाड़ा कमिटी ने हिस्सा नहीं लिया . आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस महावीर अखाड़ों के आयोजन को लेकर व्यस्त थी . इसे लेकर पूरे रानीगंज शहर में जगह-जगह पुलिस गश्त, रूट मार्च भी किया गया. पुलिस प्रशासन की ओर से हर तरह के उपाय किये गये . कामबैट फोर्स, क्वीक ऐक्शन टीम ,वाटर कैनन सभी कुछ मौजूद थे. , इसके साथ ही पिछले वर्षों की तरह इस साल भी रानीगंज में विशेष पुलिस निगरानी रखी गयी . लेकिन इन सबके बाद इस साल भी रानीगंज का पारंपरिक महावीर अखाड़ा नहीं निकला.ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा महावीर अखाड़ों को रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में एक वर्षों के लिए आयोजित करने में सफलता मिली थी, बीते वर्ष एतवारी मोड़ पर पुलिस कैम्प बनाई गई थी,पर एक भी अखाड़ा कमिटी नहीं पहुंची. महावीर अखाड़ों को 2020 से पुराने रुट पर न ले जाने की वजह से पिछले तीन वर्षों से महावीर अखाड़ा कमिटीयां अपने मंदिरों और मोहल्लों में ही पूजा-अर्चना कर रही है .इस बार भी यही दृश्य देखा गया. रानीगंज के सभी महाबीर अखाड़ा दलों को देखने से यह बात स्पष्ट होती है.इस बार भी रानीगंज के अखाड़ा दल खाकी बाबा मंडली समेत रानीगंज के बारह अखाड़ा समूहों ने अपने रीति-रिवाज को बरकरार रखते हुए हनुमानजी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और हनुमानजी का झंडा फहराया. आयोजकों का दावा है कि तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बरगलाकर कर महावीर अखाड़े की लाठी खेल की परंपरा को समाप्त कर दिया है. और जब तक यह उन्हें वापस पुराना रुट नहीं मिल जाता, वे अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे. किसी भी प्रकार कोई भी अखड़ा कमिटि शोभायात्रा नहीं निकालेगी . इसलिए पुलिस प्रशासन की तैयारी के बाद भी महावीर अखाड़ा कमिटीयां अपनी मांगों पर अड़ी रहीं . कोजागरी लक्ष्मी पूजा के अगले दिन रानीगंज का प्राचीन धरोहर महावीर अखाड़ा निकाली जाती है,पर इस बार नहीं निकली .हालांकि इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया उन्होंने बीते वर्ष की भांति इस बार भी पूरी व्यवस्था कर रखी थी,बीते दिनों की तरह अपनी ड्यूटी पूरी किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता