रानीगंज-मणिपुर में महिलाओं पर किये गये अत्याचार के खिलाफ शनिवार को रानीगंज में रानीगंज ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से संगठन के अध्यक्ष नेहा साव के नेतृत्व में एक विरोध रैली निकाली गयी. रानीगंज के तारबंगला मोड़ से निकलकर यह रैली टिकिया पाड़ा के रास्ते इतवारी मोड़ पर आकर खत्म हुई .यहां पर एक पथ सभा भी की गई. इस मौके पर नेहा साव ने कहा कि मणिपुर में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है .इसके खिलाफ यह विरोध रैली निकाली गई. उन्होंने कहा कि इस रैली का मकसद मणिपुर की घटनाओं का विरोध करना है और जिस तरह से वहां पर महिलाओं के साथ अत्याचार किया गया है. उसके खिलाफ आवाज बुलंद करना है .उन्होंने कहा कि रानीगंज ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज यह मौन जुलूस निकाला गया और अगर मणिपुर की घटनाओं के लिए दोषियों को सजा नहीं मिली तो उनका यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. वहीं टीएमसी महिला नेत्री असीमा दे ने कहा कि मणिपुर में जो हुआ वह अत्यंत शर्मनाक है लेकिन यह बड़े ताज्जुब की बात है कि देश के प्रधानमंत्री खामोश हैं. 3 महीने से मणिपुर जल रहा है, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई .उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जिस तरह से बंगाल को वंचित किया जाता है .मनरेगा सहित विभिन्न परियोजनाओं के पैसे रोक दिए जाते हैं उससे यह साबित होता है कि केंद्र की भाजपा सरकार बंगाल के साथ सौतेला आचरण करती हैं उन्होंने कहा कि जब बंगाल के जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री गिरिराज सिंह से मिलने जाता है तो मंत्री उनसे मिलते नहीं हैं, क्योंकि उनके पास बंगाल के जनप्रतिनिधियों के सवालों के जवाब नहीं है.


0 टिप्पणियाँ