जामुड़िया-जामुड़िया के दादी परिवार द्वारा सावन के पवित्र महिने में हटिया स्तिथ शिव मंदिर से जल लेकर शिवपुर स्थित बाबा दयटेश्वर शिव मंदिर तक कांवर यात्रा निकाली गई ,जहां 251 महिलाओं द्वारा पैदल 2.5 किमी चलकर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण किया .दादी परिवार द्वारा यह पहला अवसर था जब इतनी ज्यादा तदाद में महिलाओं ने जलाभिषेक किया, साथ ही पूजा अर्चना की . कल रात से सुबह तक बारिश होने पर भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ. गाजे बाजे के साथ यह शोभायात्रा निकाली गई जहां पुरुषों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई. इस मौके पर राजेश शर्मा, संदीप खेतान, पुरुषोत्तम नाड़,महेश मेगोतिया,मधु खेतान,आनंद खेतान,राजेश कनोड़िया,कैलाश सवारिया,मनोज सिंघानिया,पप्पू डोकानिया आदि मोजूद थे.साथ ही दादी परिवार की और से बिंदिया खेतान,बबीता बंसल,चीनू गुप्ता,अंजू खेतान,नीलम डालमिया,मधु गुप्ता,सुधा साहूवाला, रीना अग्रवाल मौजुद थी. पूजा के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी.


0 टिप्पणियाँ