रानीगंज रेफरीज एसोसिएशन द्वारा सेमिनार का आयोजन





 रानीगंज-रानीगंज रेफरीज एसोसिएशन की ओर से फुटबॉल रेफरिज सेमिनार और रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन रानीगंज के सियासरसोल गर्ल्स हाई स्कूल में सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 3:30 तक आयोजित हुआ. कोलकाता के एआईएफटी के प्रसिद्ध रेफरी के नेतृत्व में किये गए सेमिनार में 110 प्रतिभाशाली और नए रेफरी के साथ 10 महिला प्रतिभाशाली रेफरिज ने इस सेमिनार में हिस्सा लिय.इस सेमिनार में गर्ल्स हाई स्कूल के प्रधान शिक्षकों ने भी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम में अपना योगदान दिया.सेमिनार में पश्चिम बर्दवान, बांकुरा जिलों के अलावा, नादिया और मुर्शिदाबाद के रेफरी ने रेफरी प्रशिक्षकों के साथ सैद्धांतिक और व्यावहारिक कक्षाएं ली. विशेष रूप से, क्षेत्र की सात महिलाओं ने भी नए रेफरी के रूप में प्रशिक्षण लिया. इस सेमिनार में रानीगंज रेफरिज एसोसिएशन के अध्यक्ष शशांक शेखर आचार्य, सचिव शशांक शेखर कांजीलाल, आसनसोल डिविजनल फुटबॉल के सचिव सुखेंदु बनर्जी, प्रख्यात खिलाड़ी विश्वनाथ बनर्जी, सीआररसोल राज हाई स्कूल के प्रिंसिपल शिक्षक तापस चटर्जी व अन्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा