सठीक विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर कोलियरी प्रबन्धन का घेराव



 जामुड़िया: ईएसीएल के सातग्राम इनकलाईन स्थित ईसीएल क्वार्टर में सठीक रूप से बिजली आपुर्ती नहीं होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने मेनेजमेंट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर मेनेजमेंट का घेराव किया. निमडागा प्रोजेक्ट स्थित सातग्राम इनकलाईन में सुबह से ही इस कोलियरी के इलाके में रह रहे स्थानीय लोगों को सही रूप से बिजली देने की मांग को लेकर महिला पुरुष एवं बच्चों ने मेनेजमेंट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर घंटों मेनेजमेंट का घेराव किया. इस मौके पर श्रमिक रामसाही साहू ने कहा कि पिछले एक साल से यहां पर बिजली की समस्या उत्पन्न हो रही है. इस कोलियरी के 80 ईसीएल क्वार्टर है, जिसमें सभी ईसीएल श्रमिक के परिवार रहते है, बिजली मात्र कुछ मिनटो के लिए दिया जाता है ओर बिजली को काट दिया जाता है. जबकि सभी ईसीएल क्वार्टर भाड़ा 3000 हजार रूपये काटा जाता है, लेकिन फिर भी सही रूप से बिजली नहीं उपलब्ध हो रहा है ,जिसके कारण पानी भी नहीं मिल रहा है, और बच्चों को पढ़ाई में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है. वहीं जब कोलियरी से कार्य कर घर वापस आते है तब बिजली नहीं होने के कारण सही से घर में विश्राम नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण उनका शरीर अस्वस्थ होने का समस्या बनी रहती है ,ओर आज जब कोलियरी मेनेजमेंट से बात किया गया तो वह तीन दिनों का समय मांग रहा है, लेकिन इसे लेकर कितने बार मोहलत मांगा गया है लेकिन अभी तक कोई भी निर्णय नहीं निकलने के कारण आज मजबूरन घेराव करना पड़ा है. अगर इस.दिशा में ईसीएल मेनेजमेंट कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में हमलोग के द्वारा एक बड़े आंदोलन पर जायेंगे. इस मौके पर जब कोलियरी मेनेजमेंट से बात की गई तो इस विषय को लेकर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया. इस मौके पर स्थानीय निवासी छंदा देवी ,पुजा वर्मा, राजेश नोनिया, बंसीधर दुसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर