श्री श्याम बाल मण्डल द्वारा श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन




रानीगंज-रानीगंज के निर्माणाधीन श्याम मंदिर प्रांगण में गुरुवार को श्री श्याम बाल मण्डल चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया है. यह एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे. 251 महिलाएं और पुरुष मिलकर अखंड ज्योति पाठ किया. आपको बता दें कि यह धार्मिक अनुष्ठान हर साल आयोजित किया जाता है और इस साल भी इसका आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर यहां श्री श्याम बाल मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु सराफ ,सचिव पवन केजरीवाल,बिमल सराफ, अरुण राजपुरिया, पप्पू माटोलिया,कमलेश माटोलिया, रुपु साव ,सावर सिंघानिया, बृजेश अग्रवाल, सहित संगठन के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे. धनबाद से पधारे धार्मिक गीतों के गायक मनोज सेन और उनकी टीम ने अखंड ज्योति पाठ किया.

 इस पाठ के अंतर्गत भजन गायक सेन ने श्री श्याम प्रभु के महिमा को लेकर भजन की प्रस्तुति किया देना तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ, एक तू ही सहारा है बाबा जैसे भजनों के माध्यम से भक्तों को मोहित कर दिया. उन्होंने कहा की बाबा खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल से माना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार, खाटू श्याम की अपार शक्ति और क्षमता से प्रभावित होकर श्रीकृष्ण ने इन्हें कलियुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था. इस अवसर पर संयोजन कर्ताओं की ओर से पवन केजरीवाल ने बताया कि श्याम प्रभु हारे का सहारा है. इनके शरणागत होने वालों का सभी कष्ट मिट जाता है. मान्यता है कि बाबा के दरबार में जीवन से हारे हुए व्यक्ति भी खुशियां लेकर लौटते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा