छात्रो को पठन-पाठन सामग्री प्रदान करने पहुंची विधायक अग्निमित्रा पाल





  जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या सात स्थित दमोदरपुर आमतला रूईदास पाड़ा के सैकड़ों बच्चों को कोपी , किताब , पेन्सिल रबड़ एवं चॉकलेट प्रदान किया गया .इस मौके पर आसनसोल दक्षिण भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि बहुत दिनों पहले हमारे एक भाजपा कार्यकरता ने कहा था कि दमोदरपुर ग्राम के बच्चों के लिए अच्छी पढ़ाई के लिए हमें पाठ्य सामग्री वितरण करना है.आज मैं इन सभी छोटे-छोटे बच्चों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी प्राप्त हुई है. यह बच्चे कल का भविष्य है इनको पढ़ाना लिखना माता-पिता का कर्म है. मैं इन बच्चों की मां से यही अनुरोध करने आई हूँ की आपके बच्चे आपका भविष्य है, पश्चिम बंगाल के भविष्य है, हिंदुस्तान के भविष्य है, इन बच्चों का भविष्य बनाने के लिए इनकी पढ़ाई बहुत जरूरी है. बच्चों का अच्छा भविष्य बनाने के लिए माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान रहता है. अगर माता-पिता अच्छी तालीम बच्चों को देंगे तो बच्चा जरूर एक दिन बड़ा होकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगा . आज चारों तरफ देखा जा रहा है कि कई तरह की घटनाएं घट रही है यह सब देखकर दिल दहल जाता है. एक घटना का जिक्र करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि बनगांव में जो घटना घटी थी ग्यारह वर्ष का एक छोटा बच्चा उसकी मृत्यु बम फटने के द्वारान हुई थी, उस बच्चे के घर में शौचालय नहीं था वह अपने घर से कुछ दूरी पर एक शौचालय मैं गया था .उसी शौचालय के बगल में एक बैग में भरकर बम रखा हुआ था उस बच्चे ने बैक खोलकर बम को पकड़ा. बम ब्लास्ट हो गया. घटनास्थल पर ही बच्चे की मृत्यु हो गई, उस बच्चे की मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया. आखिरकार इस तरह की घटना क्यों हो रही है .चारों तरफ महिलाओं का शोषण हो रहा है, युवतियों के साथ शोषण किया जा रहा है आए दिन लड़कियों के साथ बलात्कार का मामला देखा जा रहा है. वहीं बालासोर ट्रेन दुर्घटना की जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इतना दर्दनाक हादसा हुआ था कितने लोग मारे गए, कितने लोग घायल हैं ट्रेन दुर्घटना को लेकर जांच शुरू हो चुकी है. इस दुर्घटना के कुछ घंटों के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंच गए थे एवम घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और जो भी बालासोर ट्रेन दुर्घटना मे दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा उसे कड़ा से कड़ा दंड दिया जाएगा. अग्निमित्रा पाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दुर्नीति को लेकर कहां की गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास योजना के तहत लोगों को पैसा दिया जाता है .घर बनाने के लिए परंतु पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ता आवास योजना का पैसा अपने घरों में लगा रहे हैं .बहुत दुर्भाग्यपूर्ण की बात है कि पश्चिम बंगाल में गरीब लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा. इस मौके पर संतोष सिंह, साधन माजी, दीप बैनर्जी ,अनिरुद्ध चक्रवर्ती, दीनबन्धु राॅय, बिरजू पासवान, पोल्टू घोषाल, दीपक बाऊरी ,मिठु माजी, मुनमुन सिंह, आनंद दास ,बैधनाथ माडी, दिवाकर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा