मंत्री मलय ने दी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद उल अजहा की मुबारक़बाद




आसनसोल : मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्योहार ईद उल अजहा के मौके पर गुरूवार को आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित ईदगाह मे ईद उल अजहा की नमाज अता की गई। ईद उल अजहा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद मुबारक कहा, तो वहीं भाईचारे का संदेश भी दिया।इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक और  राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक हर साल की तरह इस साल भी यहां मौजूद रहे । उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी वह ईद के मुबारक मौके पर यहां मौजूद है। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि वह ऊपर वाले से दुआ करते हैं कि सभी के लिए ईद का यह त्यौहार खुशियां लेकर आए और सभी स्वस्थ रहें समृद्ध रहें। उन्होंने कहा कि आसनसोल भाईचारे का शहर है। जिस तरह से हर त्यौहार को एक साथ मिलजुल कर मनाया जाता है।यह भी ठीक उसी प्रकार से बकरीद का त्यौहार भी मनाया जा रहा है। उन्होंने ईदगाह कमेटी के लोगों मुतवलियों सहित तमाम शहरवासी को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं आसनसोल ईदगाह वक्फ एस्टेट के सचिव अब्दुल जलील ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी और इस बात पर खुशी जाहिर की कि हर साल की तरह इस साल भी मंत्री मलय घटक उनके बीच आए हैं।  सबको ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री मलय घटक के रूप में एक ऐसा शख्स उनलोगों को मिला है। जो उनके हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहता है।उन्होंने इसके लिए मंत्री मलय घटक को धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त रखा, लेकिन कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद