नगर निगम के मेयर परिषद के वार्ड में पानी की मांग को लेकर महिलाओं ने खोला मोर्चा




जामुड़िया : आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य सुब्रतो अधिकारी के व वार्ड संख्या 8 में रविवार को सैकड़ों की संख्यायो में महिलाएं हाथो में बैनर, लोटा, बाल्टी,घड़ा पीने के पानी की मांग करते हुए मोर्चा खोला. महिलाओं का कहना हैं कि नगर निगम के 8 नम्बर वार्ड में जो खुद नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य तथा जामुड़िया ब्लॉक टीएमसी के अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी का वार्ड है .इस वार्ड में ही पीने की पानी की हाहाकार मची है. इन महिलाओं में कुसुम बाउरी ने कहा कि भीषण गर्मी में जहाँ कुआँ तालाब आदि सुख गए हैं वही नल में पीने की पानी नही मिलने पर रोजमर्रा की कार्य करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है . कमोबेश यही स्थिति नगर निगम के वार्ड संख्या सात स्थित इकड़ा सार्थकपुर, चंडीपुर, आदिवासी बहुल इलाकों के हुबडुबी बालानपुर इन सभी ग्राम में पानी की समस्या देखने को मिल रहा है. जहाँ पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है .बालानपुर में महिलाएं सड़क के किनारे लगभग चार फिट गहरा पानी की पाइप लाइन से पानी निकालने के प्रतिदिन जद्दोजहद करती हुई दिखाई दे रही है, वही सूरतेहाल नगर निगम के वार्ड संख्या चार के बाजार क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. यह वार्ड खुद बोरो चेयरमैन शेख शानदार का वार्ड है ,लेकिन इस वार्ड में अवस्था यह है कि नल कनेक्शन तो है पर उसमें जल नहीं आता है

 कितनी बार शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है, पर पानी की समस्या के सुधार के लिए कोई पहल नहीं किया जा रहा है ,लेकिन उसमें अभी तक पानी नहीं पहुँची है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद