विश्व मदर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन



 रानीगंज- विश्व मदर्स डे के मौके पर रानीगंज के सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया .इस बारे में जानकारी देते हुए सुदीप राय ने कहा कि आज मातृ दिवस के मौके पर सेनको गोल्ड एंड डायमंड की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां शिक्षक, चिकित्सक सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे .सभी ने लोगों के जीवन में मां के योगदान पर चर्चा - आलोचना कर यह उभर कर आया कि मां के लिए कोई 1 दिन नहीं हो सकता. हर दिन मां का दिन होता है, क्योंकि एक इंसान के जीवन में मां की जो भूमिका होती है ,वह अतुलनीय है. इसके साथ उन्होंने कहा कि यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिनमें उपस्थित अतिथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि ना सिर्फ समाज के विशिष्ट हस्तियां बल्कि उनके परिवार के लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. इसके साथ ही उन्होंने समाज के कुछ लोगों द्वारा अपने माता पिता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से नहीं निभाने के मुद्दे को भी उठाया और कहा की जिस तरह से वृद्धाश्रम बन रहे हैं वह भारत और बंगाल के संस्कृति के विरुद्ध है .सभी को अपने माता-पिता के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने की आवश्यकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा