कारखाना से निकलने वाले प्रदूषण के विरोध में माकपा के प्रचार अभियान




 जामुड़िया -जामुड़िया के नागरिक कारखानों से निकलने वाले काला धुंवा को खाएंगे, और कारखाना के मालिक मुनाफा कमाएंगे,यह अनुचित नियम नहीं चलेगा.इस स्लोगन के साथ आगामी 4 मई को जामुड़िया के सीटू डीवाइएफआई ,एस एफ आई ,एआईकेएस, एआईडीडबलुए, पीबीयुएस एसएफआई एवं एआईएडबलुयु की और से 4 मई को जामुड़िया उद्योगिक अंचल स्तिथ कारखानों के गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे.

 इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अभी से ही संग़ठन द्वारा सभी कारखाना में पोस्टर लगाकर अंदोलन की तैयारियाॅ शुरू कर दिया गया है .इसे लेकर जानकारी देते हुए सीटू के आयरन स्टील संग़ठन जामुड़िया के सचिव सुमित कवि ने कहा कि 4 मई को हमारे सभी संगठन के तरह से विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन करेंगे, जिनमें जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र में कारखाना विस्तार के नाम पर वर्षो से खाली पड़े सरकारी जमीन को कुछ कारखाना मालिक के द्वारा जोर जबरदस्ती उसे अपने अधीन कर रहे है, उन्हे प्रशासन की और से मुक्त करवाना होगा. राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित मजदूरी कार्य करने वाले ठेका श्रमिक को नहीं दिया जा रहा है, उसे देना होगा. जब यहाँ पर कारखाना लगना शुरू हुआ था, उस समय माकपा संगठन ओर कारखाना अधिकारी के साथ एक बैठक किया गया था, उस समय यह तय हुआ था कि 5 किलो मीटर के आस-पास ग्राम के लोग में 30 प्रतिशत महिला हो या पुरुष उन्हें कारखाना में कार्य पर रखना होगा. माकपा के कार्यकाल तक ठीक था, लेकिन आज यहाँ यह देखा जा रहा है स्थानिय लोगों को बजाय बाहरी लोगों से कारखाना में कार्य करवाया जा रहा है. यहाँ पर जितने भी कारखाना है, उस कारखाना में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र का पहचान पत्र देना होगा ओर उन्हे ही कार्य पर रखा जाय. इन सभी मांगो को अगर कारखाना प्रबन्धन नहीं मानती है, तो हम लोग इस अंदोलन के बाद ओर भी बेहद बड़े आंदोलन में जाएंगे. इस प्रचार अभियान में संग़ठन के बुद्धदेव रजक ,कार्तिक घोष ,महेंद्र गोप आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा