आसनसोल : आर्य समाज द्वारा संचालित आसनसोल स्थित दयानंद विद्यालय में सोमवार को 51 कुंडीय यज्ञ हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आर्य समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती के 200 वी जयंती,नववर्ष एवं आर्य समाज के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।जिसमें विद्यालय के विद्यार्थी उनके अभिभावक और शिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि पूरे देश में दयानंद सरस्वती की 200 वी जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जो आगामी 2 वर्षों तक चलेगा। इसी के तहत यहां विद्यालय प्रांगण में 51 कुंडिय यज्ञ हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमें विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों ने भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ