बराकर - कुल्टी भाजपा मंडल एक कि और से बराकर स्तिथ एक भवन में एक दिवसीय भाजपा बूथ कमिटी तथा शक्ति प्रमुख के सदस्यों को लेकर सम्मेलन किया गया. उक्त सम्मेलन का उदघाटन स्थानीय बिधायक डॉक्टर अजय पोद्दार तथा उपस्थित अतिथियों ने एक साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसके पूर्व झंडोतोलन किया गया .इस अवसर पर विधायक श्री पौद्दार ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के किये गए योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचाए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सरकार में हो रही भ्रष्टाचार तथा हो रहे कई प्रकार की घोटाले की जनकारी लोगो को दे. बूथो को तथा संगठन को और मजबूत करे. आज भारत का नाम पूरे दुनिया में है. उन्होंने कहा कि बंगाल मे लूट खसोट की राजनीति चल रही हैं .बंगाल में लोकतंत्र को बचाने के लिये जनता भाजपा को लाये और इसके लिये हम सबो को जनता से मिलकर अपनी बात रखे .इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद अजित बाउरी अपने दर्जनो समर्थको के साथ बीजेपी में शामिल हो गये. विधायक ने बीजेपी का झण्डा अजित बाउरी को देकर दल में शामिल किया. इस अवसर पर जिला के महामंत्री अभिजीत आचार्य, राजेश सिन्हा,केशब् पोद्दार, शिल्पी राय ,महेश सिंह, आशा शर्मा, पिन्टू कुमार ,सोनू चौरसिया, राजू यादव प्रेमदेव दास ,अभीजित राय ,अकाश चौहान, बप्पा चटर्जी, पार्षद इंद्राणी आचार्य मुख्य रुप सेउपस्थित थे. कार्यक्रम में मंडल एक के अध्यक्ष संजू घोष ने अथितियों को बूके तथा उत्तरीय देकर सम्मानित किया .









0 टिप्पणियाँ