जामुड़िया:जामुड़िया पंचायत समिति अंतर्गत श्यामला ग्राम पंचायत के अधीन पड़ने वाले श्यामला प्राथमिक विद्यालय का मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त हो जाने से छात्र छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.वही मुख्य द्वार के बंद रहने के कारण स्कूली बच्चों के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं को जंगल होकर पीछे के गेट जो से आना जाना करना पड़ रहा है.इस विषय में जानकारी देते हुए विधालय की प्रधान शिक्षक सुदेशना राय ने बताया कि विगत शुक्रवार को मिड डे मील का चावल लेकर जामुडिया से आई गाड़ी के धक्के से स्कूल का मुख्य द्वार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यद्वार की मरम्मत नहीं होने तक बंद कर दिया गया, जिसके कारण सभी को पीछे के गेट से आवागमन करना पड़ रहा है.उन्होंने कहा कि जामुडिया ब्लाक के मिड डे मील सुपरवाईजर द्वारा मुख्य गेट मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया है.उन्होंने बताया कि श्यामला प्राथमिक विद्यालय का चयन जामुडिया चक्र दो के प्राथमिक विधालयों में निर्मल विधालय प्रतियोगिता के लिए हुआ है. जिसका निरीक्षण आगामी 13 मार्च को होगा.वहीं 13 मार्च के पहले मुख्य गेट का निर्माण नहीं होने से निरीक्षकों पर गलत प्रभाव पडेगा.उन्होंने कहा कि सोमवार को जामुड़िया के बीडीओ जिष्णु दे को भी इस विषय में लिखित रूप से जानकारी दे दिया गया है.


0 टिप्पणियाँ