आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान ने सभी बोरो चेयरमैन का चुनाव किया गया





 आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने शुक्रवार को सभी बोरो चेयरमैन का चुनाव कर लिया गया जिसकी औपचारिक रूप से नामों की घोषणा 27 फरवरी को किया जाएगा। इस चुनाव को लेकर शुक्रवार की सुबह मेयर बिधान उपाध्याय ने नगर निगम कार्यालय में एक बैठक की। बैठक में तृणमूल के सभी पार्षदों को बुलाया गया था। बैठक में तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों में से उम्मीदवारों के रूप में 10 बोरो अध्यक्षों  को चयनित किया गया।  इस मौके पर मेयर के अलावा चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर वसीम-उल-हक और सभी मेयर परिषद सदस्य मौजूद रहे। बैठक के बाद मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि 27 फरवरी को 10 बोरो के चैयरमैन के नामों की घोषणा की जाएगी। इसके लेकर सभी तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों को बैठक बुलाई गई थी। जिसमें केवल 4-5 पार्षद को छोड़कर सभी लोग उपस्थित थे। 4-5 पार्षद पार्टी के कार्य में व्यस्त हैं। जिसके कारण नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि 10 बोरो के चेयरमैन का नाम चयनित कर लिया गया है। बोरो एक से शेख शानदार, बोरो 2 से मोजम्मिल हुसैन शहजादा, बोरो 3 से उत्पल सिन्हा, बोरो 4 से राजेश तिवारी,बोरो 5 से अनिर्बान दास (अनिमेष), बोरो 6 से डॉ. देबाशीष सरकार, बोरो 7 से शिवानंद बाउरी,बोरो 8 से रविलाल टुडू,बोरो 9 से चैतन्य मांझी, और बोरो 10 से शताब्दी भंडारी को चेयरमैन चायनित किया गया हैं। गौरतलब है कि अनिमेष दास और शेख शानदार  के अलावा बाकी 8 नए चेहरे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान