आसनसोल : भारतीय रेलवे द्वारा संचालित ऑपरेशन सतर्क के माध्यम से आसनसोल मंडल रेल के चितरंजन रेलवे स्टेशन से अप पूर्वा एक्सप्रेस से आरपीएफ ने 17.1लीटर शराब को जब्त किया। प्राप्त जानकारी अनुसार चितरंजन रेलवे स्टेशन में एएसआई नरेंद्र कुमार एलएचसी प्रतिमा कुमारी के साथ रेलयात्रियों का नियमित जांच की जा रही थी। उसी दौरान स्टेशन में 12303 अप पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन चितरंजन स्टेशन के पीएफ नंबर 03 पर पहुंची। उन्होंने देखा कि तीन व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में 02 बैगपैक और 01 प्लास्टिक बैग ले जा रहे थे। ज़ब उन तीनो व्यक्तियों की जाँच की गयी तो उनके पास तीनो बैग से कुल 95 बोतल देशी शराब बरामद की गयी। जिसकी कुल मूल्य 3800 बताई गयी। उनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि वे तीनो बिहार के पटना जिला के निवासी हैं। उनसे पूछताछ के दौरान वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए, और रेलवे परिसर में ऐसी शराब ले जाने के लिए कोई कानूनी अधिकार या दस्तावेज पेश करने में विफल रहे।
इसलिए उपरोक्त शराब को आरपीएफ/ओपी/सीआरजे के एएसआई नरेंद्र कुमार ने मौके पर ही जब्त कर लिया और व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। अंत में जब्त शराब और गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे के कानूनी निपटान के लिए उचित दस्तावेज के तहत आबकारी विभाग, जामताड़ा को सौंप दिया गया।


0 टिप्पणियाँ