पूर्व बोरो चेयरमैन दयामय राय का निधन, मंत्री मलय घटक समेत तृणमूल के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के पूर्व बोरो चेयरमैन दयामय राय का निधन शनिवार को आसनसोल रामशायर मैदान इलाके स्थित उनके आवास पर हो गया। वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे।उनके निधन की खबर सुनकर राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक, अड्डा चेयरमैन तापस बनर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, उप मेयर अभिजीत घटक उनके घर पहुंचे, शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इन लोगों के साथ तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं कार्यकर्ताओं ने दयामय राय के पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला चढा़कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि वर्ष 2009 में जब तृणमूल कांग्रेस की पहली बार आसनसोल नगर निगम में बोर्ड बनी। तब वे बोर्ड के सदस्य रहे और बोरो चेयरमैन बने। इस संबंध में बताते हुए तापस बनर्जी ने कहा कि दयामय राय काफी काफी वरिष्ठ नेता थे। शुरू से कांग्रेस के सदस्य बने।उन्हें सुकुमार बनर्जी ने राजनीति में लाया था। उसके बाद वे तृणमूल की सदस्यता ग्रहण की। 2009 में बोरो चेयरमैन भी रहे। जबकि अभिजीत घटक ने कहा कि जब यह 2009 में बोरो चेयरमैन थे। तब उनके साथ मैंने भी काम किया है। वे अनुभवी नेता थे। उनके निधन से तृणमूल कांग्रेस की काफी क्षति हुई है।जबकि विपक्ष की नेता चेताली तिवारी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से वे काफी दुखी हैं। उनके निधन से शिल्पांचल के राजनीति में क्षति पहुंची है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता