शिव शिष्य परिवार की तरफ से शिव चर्चा का आयोजन






 रांनीगंज-किसानपल्ली में शनिवार को रानीगंज शिव शिष्य परिवार के तरफ से शिवचर्चा का आयोजन किया गया.

इस शिवचर्चा में साहेब हरिन्द्रानन्द जी , संयोजक उमा शंकर जी,पुरुषोत्तम गिरी भाई और रानीगंज शिव शिष्य परिवार के सदस्य ललिता ठाकुर,अंजलि कर्मकार ललिता राउत,संगीता ठाकुर,सरिता राउत,प्रमिला देवी,शोभा सिंह,सीता देवी,रोहित ठाकुर,दिलीप ठाकुर,संजय कुमार सिंह, सुलूतों बाउरी,बसंती खत्री,और भी तमाम शिव शिष्य उपस्थित थे. इस संदर्भ में धनबाद से आए उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि 2003 से वह इस कार्यक्रम के साथ जुड़े हुए हैं, वह धनबाद और वर्धमान इलाकों में लोगों को संस्था से जोड़ रहे हैं, ताकि वह भी शिव को गुरु माने. उन्होंने कहा कि 2003 से लगातार यह कार्यक्रम चल रहा है .उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि आज के दौर में यह बहुत जरूरी हो गया है कि आधुनिकता के साथ-साथ हम अपने जड़ों की तरफ रुख करें और शिव को गुरु मानकर लोगों में इस संदेश को प्रसारित करें. उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में संक्रमण काल चल रहा है ऐसे में भगवान शिव ही एकमात्र तारणहार हैं और सभी को उनको अपना गुरु मानने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाली संगीता देवी ने कहा कि आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए जिन्होंने शिव को अपना गुरु मान लिया है. शिव चर्चा में सम्मिलित होने वाली अंजली कर्मकार ने कहा कि इससे पहले भी इस तरह का कार्यक्रम हुआ था जिसमें साढ़े 300 से ज्यादा भक्तों ने शिव को अपना गुरु माना था और आज भी 300 के करीब भक्तों ने शिव को अपना गुरु माना है. उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में सिर्फ रानीगंज ही नहीं बल्कि आसनसोल, काजोड़ा आदि क्षेत्रों से भी लोग आए हैं , दूसरे राज्यों से भी भक्तों ने आकर शिव चर्चा में हिस्सा लिया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली