बोरिंगडांगा मुक्तिधाम में साधक वामदेव के मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह






 जामुड़िया - जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 1 स्थित बोरिंगडागा मुक्ती धाम (शमशान घाट ) में रविवार को साधक बामदेव (वामा खेपा) के मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुई. मंदिर के प्रतिष्ठा अड्डा के चेयरमैन सह रानीगंज विधायक तापस बनर्जी ओर जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया .इस अवसर पर तापस बनर्जी ने कहा कि इस बोरिंगडांगा मुक्तिधाम में बाबा बामदेव की मंदिर मुक्तिधाम में जिस तरह से विकसित हुआ है ,भविष्य में यह मुक्तिधाम एक तीर्थस्थल के रूप में जाना जाएगा . शमशान घाट ही एक ऐसी स्थल है,जहां पर पहुंचने से लोगो को शांति मिलती है. हमारे तरफ से हमेशा इस मुक्तिधाम के लिए सहयोग रहेगा. जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि जामुड़िया में इस मुक्तिधाम की एक अलग ही पहचान है, मुक्तिधाम एक श्मशान भूमि होते हुए भी यहाँ आने पर एक विशेष अनुभूति एवं आनंद मिलता है. आसनसोल नगर निगम के पूर्व एमएमआईसी पूर्णशसी राय ने कहा कि अड्डा की ओर से मुक्तिधाम में चारदीवारी का निर्माण किया गया है, एडीडीए के चेयरमैन से अनुरोध है कि मुक्तिधाम में साधुओं के लिए एक विश्राम गृह का निर्माण कार्य करें, ताकि अन्य प्रांतों से आने वाले साधु संतों को विश्राम करने में कोई असुविधा न हो . इस मौके पर वी शिवदासन दासु , जामुड़िया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व सचिव अजय कुमार खैतान,जामुड़िया ब्लाक टीएमसी महिला समिति एक की अध्यक्ष राखी कर्मकार, मृदुल चक्रवर्ती , अब्दुल हाउस , बंदना रुइदास, श्रवणी मंडल, प्रदीप मुखर्जी ,पंचायत समिति की कर्माध्यक्ष लतीफा काजी, प्रतिमा नाथ राय के साथ सैकड़ों की संख्या में मौके पर मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार