जामुड़िया -आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या पाँच स्थित मिलन समिति मैदान में सोलह दिवसीय आनंद मेला का आयोजन किया गया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वार्ड संख्या पाँच के पार्षद बंदना रूईदास, जामुड़िया के युवा तृणमूल कांग्रेस नेता प्रेमपाल सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर प्रेमपाल सिंह ने कहा कि बंगाल की पहचान ही सांस्कृतिक विरासत के रूप में किया जाता है .तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद मिलन समिति मैदान में प्रति वर्ष ही आनंद मेला का आयोजन किया जाता है .इस आनंद मेला में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं इसके अलावा मीणा बाजार में सभी प्रकार के सामग्री का स्टाल लगाया गया है .मेला आयोजन के मुख्य कर्ता मोहम्मद मुन्ना ने बताया कि इस मेले में बच्चों के लिए एवं बड़ो के सुरक्षित रूप से आनंद ले सके, इसके लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था किया गया है. पानी पीने की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था किया गया है. उद्घाटन के मौके पर सुभाष पाल, प्रदीप मुखर्जी, सीताराम रूईदास, सत्यनारायण रवानी के साथ साथ तृणमूल कांग्रेस के लोग उपस्थित थे.










0 टिप्पणियाँ