मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल को विधायक फंड से एंबुलेंस दी गई



      रानीगंज - बुधवार की देर शाम को विधायक फंड से अत्याधुनिक विभिन्न मेडिकल उपकरणों से लैस एंबुलेंस मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल को प्रदान की गई. विधायक तापस बनर्जी ने नारियल फोड़कर एंबुलेंस अस्पताल के मैनेजिंग कमिटी के सदस्यों को सुपुर्द किया एवं कहा कि गरीबों का मसीहा कहा जाने वाला यह अस्पताल 24 घंटे लोगों को काफी कम मूल्य में चिकित्सा प्रदान कर रहा है दूरदराज जिला से भी मरीज का उपचार इस अस्पताल में होता है लोगों को इस अस्पताल के प्रति काफी विश्वास है. उन्होंने कहा कि 11 लाख रुपए विधायक फंड से दिए गए हैं करीब 25 लाख से ज्यादा मूल्य का यह एंबुलेंस है बाकी की राशि अस्पताल की तरफ से मुहैया करवाई गई है.उन्होंने कहा कि एंबुलेंस से किसी जरूरतमंद रोगी की जान बचाई जा सकती है. जनता के लिए ही यह एंबुलेंस दी गई है उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का रुपया से ही या एंबुलेंस दी गई है.इस अवसर पर अस्पताल मैनेजिंग कमिटी के राजेंद्र प्रसाद खेतान, डॉ एस माजी, सुप्रसिद्ध समाजसेवी ओमप्रकाश बाजोरिया, संजय बाजोरिया, प्रदीप बाजोरिया, विजय खैतान, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भर्तियां, रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह बग्गा, राजीव झुनझुनवाला, विष्णु खेतान, रानीगंज टाउन टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश यादव, कंचन तिवारी ,गोपाल आचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता