पंचायत चुनाव में शाशक दल के वोट लूटने की मंसूबा जनता पूरा होने नहीं देगी-मीनाक्षी मुखर्जी




 जामुड़िया-जैसे जैसे ग्राम पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही है .सभी राजनैतिक दल अभी से जनता को अपने पक्ष में वोट देने के लिए जोर -शोर से प्रचार में जुट गयी है.इसी क्रम में बुधवार को भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत एवं राज्य निर्माण के मांग को लेकर जामुड़िया ब्लाक दो स्थित बहादुरपुर में माकपा की और से एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में काफी समय के बाद माकपा का जनसभा का आयोजन किया गया था. इस सभा की प्रधान वक्ता डीवाईएफआई की महासचिव मिनाक्षी मुखर्जी थी, जिसके कारण आज की जनसभा में महिलाओं की उपस्थिति पुरुषों की तुलना में अधिक थी. इस सभा को काजल बाउरी, गौरांग चटर्जी तथा मिनाक्षी मुखर्जी ने सम्बोधित किया.मिनाक्षी मुखर्जी ने राज्य सरकार चोरी और लुट की नीति पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह सरकार पंचायत में बिकास का कोई काम नहीं कर रहा है, पंचायत और ब्लाक आफिस में सिर्फ लुट मचा हुआ है. पंचायत और ब्लाक की लुट में सिर्फ जन प्रतिनिधि ही नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं. पुलिस राज्य सरकार की पिट्ठु बनी हुई है.आने वाले पंचायत चुनाव में इनके लुट के मनसूबे को बंगाल की जनता पुरी होने नहीं देगी. टीएमसी सरकार का खेला खत्म हो चुका है. बंगाल की जनता इस सरकार से मुक्ति चाहती है.इस अत्याचारी सरकार से मुक्ति सिर्फ माकपा ही दिला सकती है.इस मौके पर माकपा के पुर्व विधायक जहाँआरा खान, मनोज दत्ता,तापस कवि, सुभाष बाऊरी, सुकुमार संगुई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली