राढ़ बंगाल के दौरे के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती पहुंचे आसनसोल, पुरूलिया के लिए हुए रवाना




आसनसोल : पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा के स्टार प्रचारक मिथुन चक्रवर्ती मंगलवार से राढ़ बंगाल के दौरे पर निकले हैं। मंगलवार की रात 11 बजे के लगभग वे आसनसोल पहुंचे। आसनसोल जिला के भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे और महासचिव बाप्पा चटर्जी ने उनका स्वागत किया। वह इस्को के गेस्ट हाउस में रात में विश्राम किया। बुधवार की सुबह भाजपा के प्रदेश सचिव सह विधायक लखन घोरुई के साथ अन्य नेताओं ने मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की। इसके बाद वे सुबह 10:05 पर पुरूलिया के लिए रवाना हो गए। मिथुन चक्रवर्ती पुनः 26 नवंबर को आसनसोल आएंगे। उसके बाद वे भाजपा के जिला कार्यालय में कर्मी सभा करेंगे। फिर उनका एक जनसभा झंझरा में होगा। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने पंचायत भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन की घोषणा की है। इसके तहत राढ़ बंगाल के 5 जिला पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान, पूर्व बर्दवान और बोलपुर मे पंचायत भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी ने मिथुन चक्रवर्ती को नियुक्त किया है। इसी कार्यक्रम के मद्देनजर मिथुन चक्रवर्ती राढ़ बंगाल के दौरे पर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर