रानीगंज-ईसीएल ऑफिसर्स वाइव्स सोसाइटी "शताक्षी महिला मंडल" की ओर से कुनूस्टोरिया क्षेत्र के प्रगति मैदान में आयोजित दो दिवसीय "उमंग तरंग मेले" का उद्घाटन ईसीएल के सीएमडी ए के पांडा ने दीप जलाकर किया.इस मेले में शताक्षी महिला मंडल की शाखाओं की ओर से विभिन्न प्रकार के तरह तरह के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार के हाथ से बने कई तरह के सामान आकर्षण का केंद्र बने, और इस मेले को देखने के लिए दूर-दूर से लोग उपस्थित हुए. मेले में सैकड़ों लोगों की भीड़ देखने को मिली.मेले के साथ साथ आए दिन होती सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए नाट्य रूपांतरण का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया गया. उक्त मेले में सभी क्षेत्र शाखा की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, मेले के बारे में जानकारी देते हुए ए के पांडे ने कहा कि इस तरह के भव्य मेले का आयोजन करने के लिए महिला मंडल को काफी शुभकामनाएं, और महिलाएं काफी कठिन मेहनत और परिश्रम से इस मेले का आयोजन की है जो काफी सराहनीय है. महिलाओं को स्वालंबि बनाने की दिशा में हमारी तरफ से हर सहयोग मदद हमेशा किया जाएगा और मैं हमेशा इनके साथ हूं.









0 टिप्पणियाँ