रांनीगंज- ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नारायणकुड़ी हाईवाल माइनिंग परियोजना' की शुरुआत बुधवार से हो गयी. इस परियोजना चार वर्षों से 1.69 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. ईसीएल के निदेशक तकनीकी जे.पी गुप्ता ने इस परियोजना का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है ,और इससे कुनुस्तोड़िया क्षेत्र को नयी ऊर्जा और नई गति मिलेगी, साथ ही, निदेशक ने कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की क़ाबिलियत पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र की वर्तमान टीम अपने कार्यों में प्रतिबद्धता रखती है और इसी का परिणाम है कि इतने कम समय में ही नारायणकुड़ी हाईवाल परियोजना आज से शुरू होने जा रही है ,जो इस क्षेत्र की पहली और ईसीएल की मात्र दूसरी हाईवाल परियोजना है. उन्होंने इस परियोजना व कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. निदेशक तकनीकी का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र के समस्त अधिकारियों व जेसीसी, कल्याण मंडल व सुरक्षा समिति के सदस्यों ने की. इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र को हमेशा ही निदेशक तकनीकी जे.पी गुप्ता का आशीष और स्नेह मिलता रहा है.उन्होंने आगे कहा कि यह ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ए. पी. पंडा व निदेशक (तकनीकी) , जे. पी. गुप्ता का कुशल मार्गदर्शन ही है कि आज नारायणकुड़ी हाईवाल परियोजना शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर समूचे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है. इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य अधिकारीगण, सभी खान समूह के अभिकर्ता, संयुक्त सलाहकार समिति, कल्याण मंडल व संरक्षा समिति के सदस्यों की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही. उपस्थित स्टाफ़, अधिकारी के प्रति पी.के नंदी ने आभार प्रकट किया.




0 टिप्पणियाँ