गौ तस्करी मामले में अनुव्रत मंडल की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए औऱ बढ़ी, अगली सुनवाई 25 नवंबर को




आसनसोल : गौ तस्करी मामले में शुक्रवार को एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला के दबंग जिलाध्यक्ष अनुव्रत मंडल को आसनसोल के विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। 

 आसनसोल विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने दोनों पक्षों के वकीलों के बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने फिर  एक बार अनुव्रत मंडल को 14 दिन की जेल हिरासत में रखने का आदेश दिया।अब इस मामले में अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। इसके पहले शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आसनसोल संशोधनागार  से सीबीआई अदालत लाया गया। इस दौरान जब पत्रकारों ने अनुव्रत मंडल से लॉटरी संबंधित प्रश्न किया, तो पहले तो वह कुछ सेकंड के लिए चुप रहे। फिर जब दोबारा प्रश्न पूछा गया तो यह आपा खो बैठे। इसके बाद विशेष सीबीआई कोर्ट में जज राजेश चक्रवर्ती की बेंच में दोपहर 12:30 बजे के बाद अनुव्रत मंडल की जमानत पर सुनवाई शुरू हुई। उनकी ओर से उनके वकील संजय दासगुप्ता ने जमानत के लिए आवेदन किया था। उन्होंने सीबीआई और ईडी की संयुक्त जांच पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सीबीआई जमानत याचिका  खारिज करने के लिए यह तर्क दे रहा है कि अनुव्रत मंडल प्रभावशाली व्यक्ति हैं।वे बाहर निकलेंगे तो जांच को प्रभावित कर सकते हैं।लेकिन जब सीबीआई चार्जशीट जमा कर चुकी है। उसमें  400 गवाहों का नाम भी दिया गया है। जब वे प्रभावशाली व्यक्ति रहते, तो इतने लोग गवाही नहीं देते। उन्होंने कहा कि फिर भी न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और 14 दिन के जेल हिरासत में रखने का आदेश दिया। गौरतलब है कि 10 अगस्त को सीबीआई ने गाय तस्करी मामले में अनुव्रत मंडल को गिरफ्तार किया था। तब से वे सीबीआई हिरासत के बाद आसनसोल जेल में बंद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता