आसनसोल : पर्यावरण के लिए पेड़ बहुत जरूरी है। पेड़ को काटे नहीं। पेड़ का जीवन बचाएं। यह नारा वन विभाग के द्वारा आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार करवाई जाती है। कई दीवारों पर आपने भी पढ़ा होगा। लेकिन कभी-कभी यह जीवनदायिनी पेड़ खतरनाक अवस्था में हो जाती है। आंधी तूफान बारिश के साथ संघर्ष करते-करते कभी-कभी कई पेड़ ऐसी अवस्था में पहुंच जाती है कि वह कभी भी बड़ी हादसा का कारण बन सकती है।ऐसी अवस्था में पेड़ का काटना जरूरी पड़ जाता है। एक ऐसे ही पेड़ को काटने के लिए शनिवार को रेल प्रबंधन ने निर्णय लिया। क्योंकि आसनसोल रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय परिसर में ऐसे ही अवस्था में एक पेड़ खड़ा था। जो भविष्य में किसी हादसे का निमंत्रण दे रहा था। जिसको लेकर रेलवे प्रबंधन ने शनिवार को उस पेड़ को कटवा दिया।पेड़ कटवाने के दौरान बुराड़ी कॉलोनी से रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय होते हुए स्टेशन रोड जाने वाली रोड को बंद कर दिया गया। जिससे घंटे भर आवागमन ठप्प रही। जिसके कारण स्टेशन जाने वाले राहगीरों को कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

0 टिप्पणियाँ