रांनीगंज-रानीगंज के मानसिक बुद्धि विकास केंद्र यूसी मास अबेकस से 4 से 12 वर्ष की आयु के 54 छात्रों ने अपनी प्रतिभा के अनुसार 8 मिनट के भीतर 200 अंकों की गणना(मेन्टल मैथ) कर राज्य स्तर पर सफलता हासिल किया . 24 सितंबर को कोलकाता के महाजाति सदन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इन छात्रो को सम्मानित किया गया. रविवार को उन सभी छात्रों के साथ, रानीगंज के इस संगठन के सदस्यों ने प्रशासन और माता-पिता के सहयोग से एक रैली कार्यक्रम का आयोजन किया. .जिसके माध्यम से उन सभी सफल छात्रों ने शिक्षकों और शिक्षकों के साथ-साथ अपने द्वारा जीते गए विभिन्न पुरस्कारों को लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया.ज्ञात हो कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन मॉड्यूल चैम्पियनों में से रानीगंज शाखा के विद्यार्थियों के पास दो मॉड्यूल चैम्पियन हुए.यह जानकारी रांनीगंज शाखा के प्राचार्य मधुमिता मिश्रा ने बताया कि रानीगंज के 9 वर्षीय सात्विक खेतान एवं 11 वर्षीय चितसा खेतान को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में टॉपर आने के लिए रैली निकाली गई. सफल हुए बच्चों के पिता विकास खेतान एवं मां श्वेता ने बताया कि यूसीमास मानसिक अंकगणित प्रणाली से बच्चों की मस्तिष्क के लिए कार्यक्रमों में अनुकूलित किया जाता है बच्चों के कौशल विकास प्रशिक्षण में बच्चों को महारत हासिल करवाया जाता है खेल खेल में गणित में बच्चों को काफी तेज किया जाता है. बच्चे गणित के सवालों को चुटकियों में हल कर देते हैं यह एक संपूर्ण बौद्धिक विकास प्रोग्राम है जिसे शोधकर्ताओं ने 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बनाया है. बच्चों के मस्तिष्क का संपूर्ण विकास किया जाता है. एक इंस्ट्रूमेंट है जिसकी सहायता से ब्रेन के दोनों भागों लेफ्ट ब्रेन और राइट ब्रेन का विकास एक साथ किया जाता है ,जिससे बच्चे 0 से लेकर 10 करोड़ तक के सभी कैलकुलेशन जोड़ ,घटाव ,गुणा, भाग बिना कैलकुलेटर के कुछ सेकंड में हल कर सकते हैं. रानीगंज शाखा के कुल 34 बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया.










0 टिप्पणियाँ