जामुड़िया-सोमवार को जामुड़िया में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आआयोजित हुआ विजया मिलन समारोह में मंत्री मलय घटक ने की शिरकत किया.
दुर्गा पूजाके पश्चात पूरे प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से विजया सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज नंदी रोड स्थित नजरुल शतवार्षिकी भवन में जामुड़िया ब्लॉक एक तृणमूल कॉन्ग्रेस द्वारा विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया . पश्चिम बंगाल के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, इनके अलावा जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, जिला सभाधिपति सुभद्रा बाऊरी, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम बर्दवान सह प्रदेश सचिव वी शिव दासन दासु, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, जिला महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मिनती हाजरा ,कौशिक मंडल,एमआईसी सुब्रत अधिकारी, रेणुका बाउरी, राखी कर्मकार ,बकुल मंडल, प्रदीप मुखर्जी, प्रभात बैनर्जी, मृदुल चक्रवर्ती ,अनिमेष बैनर्जी, सिद्धार्थ राणा इस क्षेत्र के सभी पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय तृणमूल नेता कार्यकर्तागण उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और उत्तरीय देकर सम्मानित करके किया गया. मुख्य वक्ता मंत्री मलय घटक ने कहा कि विजया मिलन सम्मेलन में उन तृणमूल कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है जिनके कठिन परिश्रम के कारण टीएमसी नेता इस मंच में हम सब बैठे हैं. उन्होंने कहा कि उनको सम्मानित करना यानी खुद सम्मानित होना है. उन्होंने आगे कहा हम लोग सभी जोड़ा फूल के सैनिक है. हम जनता की सेवा करने के लिए आए हैं.सेवा करने का अवसर कर्मीयों से मिला हैं. वहीं उन्होंने माकपा ओर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पश्चिम बंगाल में माकपा की सरकार थी तब यह के जनता को कोई भी सुविधा पाने के लिए उसे माकपा पार्टी का झंडा ढ़ोना पड़ता था लेकिन आज तृणमूल कांग्रेस की सरकार मे सभी लोग एक सम्मान है . केन्द्र में भाजपा को आये हुये लगभग नौ साल हो गए है लेकिन इन नौ सालों मे सभी सामग्रियों की कीमत दोगुनी हो गयी है . मलय घटक ने कहा कि आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के कोई भी उम्मीदवार घोषित हो सभी को एक साथ मिलकर जीत हासिल करवाना होगा. मौके पर पार्षदो मे शेख शानदार, सुष्मिता बाऊरी, अब्दुल हाउस, वैशाखी बाऊरी, उषा पासवान ,भोला हेला, मौहम्मद आरीफ के साथ सभी तृणमूल कांग्रेस के काफी कार्यकर्ता गन उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ