पांडबेश्वर :- आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के पांडबेश्वर थाना द्वारा काली पूजा और छठ पूजा को लेकर रविवार को पांडबेश्वर के एक निजी भवन में चर्चा बैठक का आयोजन किया गया. चर्चा बैठक में पांडबेश्वर थाना क्षेत्र की काली पूजा समिति व छठ पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए. बैठक पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा समितियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया. पांडबेश्वर क्षेत्र की काली पूजा और छठ पूजा समितियों के सदस्यों ने इस चर्चा के माध्यम से पुलिस प्रशासन को अपने फायदे और नुकसान पर प्रकाश डाला।
इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा में किसी भी तरह की आतीस बाजी और डीजे बाक्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. इस कार्यक्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के सीआई बी पिंटू साहा, पांडबेश्वर थाना के प्रभारी रवींद्रनाथ दुलाई मौजूद थे.इसके अलावे बैठक में
पांडबेश्वर क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ साथ पांडबेश्वर पुलिस अधिकारी गण मौजूद रहे।









0 टिप्पणियाँ