गहरे जंगल में लापता युवक का घायल शव बरामद, सनसनी इलाके में




दुर्गापुरः काकंसा के गोपालपुर के बालुकोन्दरा जंगल में लापता ठेका मजदूर का घायल शव मिलने से हड़कंप मच गया है. काली पूजा की सुबह होते ही पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर उत्तेजना का माहौल बना हुआ है ।मृतक युवक का नाम पिंटू बाउरी उम्र लगभग 38 वर्ष है। काकंसा रूपगंज क्षेत्र का रहने वाला है। गत शुक्रवार की सुबह नई बाइक से सर्विसिंग के लिए निकला था। तभी से युवक लापता था। कंकसा थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रूपगंज क्षेत्र के निवासी बालुकोन्दराके जंगल मे खोजने के लिए निकले थे।तभी दुर्गंध आ रही थी आगे बढ़ कर देखा क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है। उसके बादकाकंसा थाना की पुलिस को सूचना दी गई। कंकसा थाने की पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही कांकसा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के सिर पर गहरे जख्म हैं। नई बाइक का अभी तक पता नहीं चला है। स्थानीय चंडी चरण बावड़ी एवं मैना बाड़ी ने बताया कि शुक्रवार से लापता था।काकंसा थाना में निखोज डायरी भी की गई थी । उसके पास ना मोबाइल था ना ही गाड़ी का नंबर भी था जिसके कारण पुलिस भी पता लगाने में देरी हो रही थी हम लोगों ने खोजना शुरू किया था आज सुबह जंगल से ही पार कर रहे थे तभी दुर्गंध आ रही थी हम लोगों ने खड़ा होकर देखा कहां से आ रही है उसके बाद थोड़ी दूर आगे गए तोक्षत बिक्षत शव पडा हुआ था ।स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है. पूरे मामले की जांच के काकंसा थाना की पुलिस कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार