भाजपा उम्मीदवार अग्नि मित्रा पाल ने रानीगंज की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की



रांनीगंज --- लोकसभा उपनिर्वाचन चुनाव में बी.जे.पी प्रार्थी अग्निमित्रा पाल ने रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली क्लब के हॉल में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस दौरान अग्निमित्रा पाल ने कहा कि इस चुनाव में हमलोग 200% जीतेंगे. हमें जितने से कोई नहीं रोक सकता है.उन्होंने कहा की शत्रुघ्न सिन्हा जो बोलते है कि बी.जे.पी को खामोश कर देंगे वो अपनी पार्टी ओर दल से यही सीखे है और यह सिर्फ बोलने के लिए है.सिर्फ शत्रुघ्न सिन्हा ही क्यों बी.जे.पी को कोई भी खामोश नहीं कर पायेगी ओर किसी के खामोश बोल देने से बी.जे.पी खामोश होने वाली नहीं है. इस अवसर पर ग्रीन क्लब की तरफ से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल को पुष्प देकर सम्मानित किया गया . व्यवसाई महेश खेरीया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने व्यापारियों के लिए जीएसटी कानून लाया है पश्चिम बंगाल में व्यवसायियों के ऊपर जीएसटी अधिकारी जुल्म ढा रहे हैं एवं जीएसटी की कानून की जानकारी सटीक रूप से नहीं है .उन्होंने भाजपा प्रत्याशी से मांग की है कि जीएसटी के सरलीकरण की मांग उठाई जाए. इस अवसर पर समाजसेवी सुनील गनेडीवाल, रानीगंज चेंबर के अध्यक्ष अरुण भरतिया, दीपक जालान, सुधीर अग्रवाल, नरेश साव,  कैलाश मोदी, संजय खेतान, राजेश सिंह सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे. सभा में कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार ने सभा को संबोधित किया. बैठक का संचालन रानीगंज भाजपा सयोंजक डॉ विजन मुखर्जी ने किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता