पांडवेश्वर---पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जामबाद कोलियरी में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के सीपीआईएम उम्मीदवार प्रार्थो मुखर्जी के समर्थन में रैली निकाली गई.यह रैली जामबाद कोलियरी से शुरू होकर बनियाडीह मोड होते हुए जामबाद मोड से परासकोल गांव घुमकर परासकोल वट वृक्ष के नीचे सभा कर सम्पन्न हुई. इस दौरान सीपीएम उम्मीदवार प्रार्थो मुखर्जी, माकपा जिला कमेटी सदस्य शुभाष बाउरी, माकपा जिला सचिव मंडली के सदस्य प्रबीर मंडल, सीटू सेफ्टी कमेटी सदस्य बिनोद सिंह,जयंत राय, शाखा सचिव प्रभात बाउरी तथा समस्त गण मौजूद रहे. रैली के दौरान सभी ने स्लोगन लगाते हुए सीपीआईएम उम्मीदवार प्रार्थो मुखर्जी को वोट देकर विजय बनाने का अपील किया और महंगाई और निजी करण को रोकने की मांग सरकार से किया.

0 टिप्पणियाँ