पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार ने रानीगंज के पंचायत इलाके में किया रोड शो, भाजपा के पक्ष में वोट देने की लोगों से की अपील




रानीगंज-आसनसोल लोकसभा केंद्र के उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के समर्थन में बीजेपी पश्चिम बंगाल अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार ने रानीगंज ग्रामीण इलाका जेमेरी और तिराट पंचायत में चुनाव प्रचार किया. शुक्रवार सुबह 11:30 बजे बेलियाबथान इलाके से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पाल को साथ लेकर गाड़ी में सवार होकर जेमारी पंचायत के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया.रोड शो के दौरान मीडिया के किए गए सवालों का उन्होंने जवाब दिया. सबसे पहले उन्होंने बीरभूम के बागटुई में हुई जनसंहार को लेकर कहा कि हमारी पार्टी ने पहले ही इस मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की थी और अदालत ने भी यही फैसला सुनाया. हम अदालत हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं. सुकांत मजूमदार ने आगे कहा की बागटुई नरसंहार और टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या की घटना आपस में जुड़ी हुई है, इन दोनों घटनाओं की जांच होनी चाहिए. पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से अदालत ने सीबीआई पर भरोसा जताया है. उसे एक बात तो साफ है कि पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार कानून नहीं मान रही है.राज्य की पुलिस के ऊपर से भरोसा उठ चुका है, वहीं मध्यप्रदेश में पत्रकारों पर हुए अत्याचार की घटना पर उन्होंने कहा की इस तरह की घटना निंदनीय है, पुलिस को आचार संहिता बरतनी चाहिए. इस तरह से पुलिस किसी का भी अपमान नहीं कर सकती है. मध्य प्रदेश की घटना को देखते हुए अभिषेक बंधोपाध्याय वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होगा या नहीं यह होम मिनिस्टर के ऊपर निर्भर करता है.बाबुल सुप्रीयो ने टीएमसी ज्वाइन करने के बाद कहा कि अब वह लोगों से संपर्क कर पा रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा में रहने के दौरान जनसंपर्क नहीं कर पाता है तो इसमें भाजपा की कोई गलती नहीं है. मोदी जी किसी भी तरह के सर्कुलर जारी कर ऐसा नहीं कहे हैं कि आप अगर लोगों से मिलेंगे तो आपके ऊपर निषेधाज्ञा जारी होगी, हम लोग रोजाना मिलते हैं.अग्निमित्रा पाल सेलिब्रिटी रहने के दौरान भी उनकी समस्या को जानी थी. बाबुल सुप्रियो इतने दिन भाजपा पर रहने के बावजूद भी पार्टी के साथ विश्वासघात किए.रोड शो में भाजपा के कई नेता, कर्मी और समर्थक उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली