चपुई में चैत्र काली पूजा की धूम



रांनीगंज ---चपुई ग्राम में मंगलवार से क्षेत्र काली पूजा की शुरुआत हुई. पूजा को लेकर इलाके के लोगों में काफी जोश था इसे लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थी. मंगलवार की सुबह पुरोहितों के दल ने निमचा ग्राम से मां काली को लेकर आए. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में काली भक्त मौजूद थे. उन्होंने गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से मां काली के जयकारे लगाते हुए निमचा ग्राम से बेलियाबथान, जेके नगर बाजार, लाइनपार होते हुए चापुई ग्राम काली मंदिर पहुंचे. इस दौरान रास्ते में स्थानीय लोगों तथा विभिन्न संस्थाओं ने विशेष व्यवस्था की थी, इसमें काली मां के गुजरने वाले रास्ते की सफाई की तथा पुष्प व आम पता सजाया विभिन्न इलाकों को सजाया. विभिन्न जगहों पर शरबत की व्यवस्था की गई. मंगलवार को मां काली की विशेष पूजा अर्चना के बाद बुधवार को बकरे की बलि दी जाएगी तथा विशेष पूजा अर्चना के बाद संध्या में मां काली को विदा किया जाएगा. इस दौरान काली पूजा कमेटी द्वारा प्रत्येक वर्ष मेला का आयोजन किया जाता है. 2 वर्षों से कोरोना के वजह से मेला आयोजित नहीं हुआ था ,परंतु इस वर्ष भव्य मेला लगाया गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता