अंडाल---: निजी सुरक्षा कर्मियों के मेहनत रंग लाई और आखिर कार इसीएल प्रबंधन ने तीन महिने का अनुबंध बढाया.अनुबंध बढाये जाने के बाद कजोड़ा एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस ठेका श्रमिक यूनियन के सभी सदस्यों ने अबीर गुलाल खेल कर उत्सव मनाया.इस अवसर पर के.के.टी. एस.यु, आई. एन.टी.टी.यु.सी के माहा सचिव प्रदीप पोद्दार ने कहा कि दो दिन पहले हमलोगों ने ठेका श्रमिक के सदस्यों के साथ मिल कर एरिया ऑफिस में आंदोलन किया था क्योंकि ई.सी.एल द्वारा सभी ठेका श्रमिकों को काम से निकाला जा रहा था ,वो भी बिना किसी नोटिस बिना किसी जानकारी के ही इस लिए तृणमूल कांग्रेस ठेका श्रमिक यूनियन ने आंदोलन चलाया था. उसके दुसरे ही दिन इसीएल प्रबंधन ने हमारी मांगें मानते हुए तीन महिने का अनुबंध बढाने का आश्वासन दिया, यह आश्वासन मिलने के बाद
हमलोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर खुशियां मना रहे है,क्योंकि हमलोगों ने यह लड़ाई जीत ली है.चूकी इसीएल मुख्यालय से निर्णय लिया गया है कि सभी ठेका श्रमिक के मजदूरों को तुरंत फिर से काम पर लगाया जाये.उन्होंने कहा कि आने वाली लोकसभा उपचुनाव में फिर से हमलोग गुलाल खेलेंगे क्योंकि मुझे पता है तृणमूल कांग्रेस जितने ही वाला है.इस दौरान ठेका श्रमिक के सचिव चंडी चट्टराज, शिवशंकर,शेख सलीम,देवदास,उज्ज्वल मुखर्जी आदि अन्य श्रमिक गण मौजूद रहे.









0 टिप्पणियाँ