पानी की समस्या के समाधान को लेकर निगमायुक्त ने की समीक्षा बैठक




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के निगम आयुक्त ने सोमवार को बढ़ती गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए नगर निगम कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की। जिसमें नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के बाद निगमायुक्त नितिन सिंघानिया ने बताया कि बढ़ती गर्मी में लोगों को पानी की समस्या से जूझना ना पड़े। इसको लेकर समीक्षा बैठक की गई। कई जगहों पर अभी कम जलापूर्ति की बातें सामने आ रही है। इस समस्याओं को कम समय में कैसे निष्पादन किया जाए। इसको लेकर चर्चा हुई। कुछ हद तक समस्या का समाधान कर दिया गया है। कुछ बाकी है। उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा। ताकि जो रिजर्वर और जल मीनार बने हैं। उन से पानी की आपूर्ति की जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल में हर घर जल पहुंचाने के लिए ₹425 करोड़ का एक डीपीआर तैयार किया गया है। जिसके अनुमोदन होने के बाद वर्ष 2023 तक आसनसोल नगर निगम के सभी घरों तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य कार्य के लिए भी अनुमोदन लेने के लिए भेजी गई है। अनुमोदन होने के बाद जल्द ही वह कार्य शुरू कर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा