दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना के फरीदपुर फाड़ी की पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी मामले में चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया. मंगलवार आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों को 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पकड़े गए आरोपियों में एसपी तमला दो नंबर गेट बस्ती निवासी साधु लोहार एवं सोनू सिंह शामिल हैं. आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा संख्या 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है. जांच कर रही पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर शाम
शहर के पियाला काली मंदिर के विपरीत जीटी रोड किनारे ऑक्सीजन सिलेंडर बेचने के दौरान चालक एवं सहयोगी को मालिक ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था. जांच के दौरान युवकों के पास से तीन ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किये गए है . व्यवसाई गगनदीप सिंह ने करीब 40 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले की जांच शुरू की गई है. जल्द ही चोरी की गई सिलेंडरों को बरामद कर लिया जाएगा.

0 टिप्पणियाँ